Jaya Bachchan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के वॉट द हेल नव्या शो में आए दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी पहुंचता रहता है। हाल ही में नव्या नवेली नंदा के व्हाट द हेल नव्या शो में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन पहुंची हैं। जया बच्चन ने नव्या नवेली नंदा से शो व्हाट द हेल नव्या में पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जिसमें जया बच्चन ने अपने बेस्ट फ्रेंड का नाम बताया है।
किसे बेस्ट फ्रेंड मानती हैं जया बच्चन?
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन से जब उनकी नातिन ने नव्या नवेली नंदनी बेस्ट फ्रेंड को लेकर सवाल किए। जिस पर जवाब देते हुए जया बच्चन ने बताया है कि वह अपने पति अमिताभ बच्चन को ही अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है। अमिताभ बच्चन ही जया बच्चन के बेस्ट फ्रेंड हैं। जया बच्चन ने आगे कहा कि वह अपनी हर बात अमिताभ बच्चन को बताती है और एक रिलेशनशिप में ऐसा होना चाहिए जब आपको एक दूसरे के साथ बात करने में डर ना लगे।
View this post on Instagram
1973 में हुई थी शादी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री जया बच्चन ने 13 जून 1973 में बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शादी की थी उस समय अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों का ही क्रेज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा था। जिसके बाद जया बच्चन ने और अमिताभ बच्चन दो बच्चों के माता-पिता भी बने। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है और बेटी का नाम श्वेता बच्चन है। अभिषेक बच्चन ने भी अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है।
Read More-किंग कोहली को देख छोले भटूरे चिल्लाने लगे फैंस, फिर विराट भी नहीं रोक पाए हंसी, देखें मजेदार वीडियो
