HomeEntertainmentसलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने का क्या था मकसद?...

सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने का क्या था मकसद? आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा

आखिर सलमान खान(Salman Khan) के घर के बाहर गोली चलाने के पीछे का मकसद क्या था। और किसने सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के लिए कहा था।

-

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) के घर के बाहर 14 अप्रैल को सुबह फायरिंग हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस से लेकर इंडस्ट्री तक हर जगह हलचल मच गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। अब इस पूछताछ में आरोपियों ने बहुत बड़ा खुलासा किया है उन्होंने बताया कि आखिर सलमान खान(Salman Khan) के घर के बाहर गोली चलाने के पीछे का मकसद क्या था। और किसने सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के लिए कहा था।

क्या था गोलियां चलाने का मकसद?

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग चलने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था।
मुंबई पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें करने का कोई मकसद नहीं था। वह सिर्फ सलमान खान को डराना चाहते थे जिसके लिए गोलियां चलाई गई। वहीं उन्होंने बताया कि गोलियां चलने के पहले उन्हें 1 लाख रुपए मिले थे और गोलियां चलाने के बाद 3 लाख रुपए देने के लिए कहा गया था। वही बताया इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी।

अन्य सात लोगों से हुई थी पूछताछ

वही क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया इसके अलावा सात और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में हरियाणा के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक आरोपी से है।

Read More-Sunil Shetty ने दामाद पर लुटाया प्यार, KL Rahul को किया बर्थडे विश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts