महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए हुई मोनालिसा आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। साधारण कपड़ों, सादगी और कजरारी आंखों के साथ सामने आईं मोनालिसा का वीडियो जब पहली बार वायरल हुआ था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह लड़की जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएगी। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बीच माला बेचती मोनालिसा की मासूमियत और आंखों की चमक ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। देखते ही देखते उनके वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छा गए। इसी वायरल पहचान ने मोनालिसा के जीवन की दिशा ही बदल दी। सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार और सपोर्ट के बाद उन्होंने ग्लैमर और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और अब वह बड़े पर्दे की तैयारी में जुट चुकी हैं।
डेब्यू फिल्म में रोमांस, वीडियो हुआ वायरल
मोनालिसा अब जल्द ही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आने वाली हैं, जो उनकी डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मोनालिसा लगातार सेट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी के साथ झरने के नीचे डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज फैंस को चौंका रहा है। पानी की धार के बीच दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। कई यूजर्स ने लिखा कि मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन प्रेरणादायक है और वह पर्दे पर बिल्कुल फिट बैठ रही हैं।
गाने से लेकर किरदार तक, हर अंदाज में छाईं मोनालिसा
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का निर्देशन सानोज मिश्रा कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक त्रिपाठी के किरदार का नाम राज बताया जा रहा है, जबकि मोनालिसा एक अहम महिला भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा मोनालिसा एक म्यूजिक वीडियो ‘दिल जानिया’ में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें वह अभिनेता समर्थ मेहता के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। यह गाना 8 जनवरी को रिलीज होने वाला है और इसका टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गाने को लीजल राय ने आवाज दी है, इसके बोल गगनदीप सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक राजा हरभजन सिंह ने दिया है। टीजर में मोनालिसा का कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस साफ नजर आ रहा है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह इस नई दुनिया के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
मेहनत, बदलाव और नए सपनों की कहानी
मोनालिसा का सफर आसान नहीं रहा है। महाकुंभ में माला बेचने के बाद जब उन्हें पहचान मिली, तब उन्होंने इसे केवल वायरल पल बनाकर छोड़ने के बजाय अपने भविष्य को संवारने का फैसला किया। उन्होंने पहले पढ़ाई और कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम किया, फिर अपने ड्रेसिंग सेंस और पर्सनैलिटी में बदलाव किया।
View this post on Instagram
इसके बाद उन्हें कई फोटोशूट प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। मोनालिसा ने ब्राइडल फोटोशूट से लेकर ग्लैमरस अवतार तक हर तरह के लुक को आत्मविश्वास के साथ कैरी किया। अब जब वह एक्ट्रेस बनने जा रही हैं और पहली फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं, तो उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मोनालिसा की कहानी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो यह साबित करती है कि किस्मत और मेहनत साथ हो तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।
