HomeEntertainmentफरवरी में रश्मिका मंदाना के साथ शादी करने जा रहे विजय देवरकोंडा?...

फरवरी में रश्मिका मंदाना के साथ शादी करने जा रहे विजय देवरकोंडा? एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए किया बड़ा खुलासा

दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जा चुका है। अब इसी बीच विजय देवरकोंडा(Vijay Devarakonda) ने इन सारी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है।

-

Vijay- Rashmika: साउथ सिनेमा के फेमस अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika mandanna) के रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रुमर्स थे की दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं और फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जा चुका है। अब इसी बीच विजय देवरकोंडा(Vijay Devarakonda) ने इन सारी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है।

शादी की खबरों पर विजय ने तोड़ी चुप्पी

अभी हाल ही में विजय ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि,’मैं फरवरी में कोई सगाई या शादी नहीं करने जा रहा हूं। ऐसा लगता है कि मीडिया वाले हर 2 साल में मेरी शादी करवाना चाहते हैं। मैं हर साल अपने बारे में इस तरह की खबरें सुनता हूं। अवे बस मुझे पकड़ने और मेरी शादी के इंतजार में घूम रहे हैं।’ आपको बता दें अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना एक साथ वेकेशन इंजॉय करने गए थे। जहां से दोनों ने अलग-अलग तस्वीर शेयर की थी लेकिन इन दोनों की चोरी पकड़ ली गई थी। रश्मिका ने विजय के सनग्लासेस में फोटो शेयर की थी।

रश्मिका और विजय का वर्क फ्रंट

वहीं अगर रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट के बात करें तो अभी हाल ही में रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में नजर आई थी। अब इस समय रश्मिका पुष्पा 2 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई है। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी। वही विजय देवरकोंडा जल्द ही ‘फैमिली स्टार’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह खुशी फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थी।

Read More-कब रिलीज होगा Bade Miyan Chote Miyan का टीजर? नए पोस्टर के साथ रिवील हुई डेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts