Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentवरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बने माता-पिता, बेटे का जन्म होते ही...

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बने माता-पिता, बेटे का जन्म होते ही बधाइयों की लगी झड़ी

Varun Tej-Lavanya Tripathi Baby News: साउथ सिनेमा में खुशी की लहर, वरुण और लावण्या के घर गूंजी किलकारियां।

-

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी के घर नन्हा मेहमान आया है। कपल पहली बार माता-पिता बना है, और बेटे के जन्म की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर वरुण और लावण्या को बधाई देने वालों की लंबी कतार लग गई है।

चिरंजीवी ने दी खास बधाई

वरुण तेज के अंकल और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भतीजे और भतीजी को पैरेंटहुड की इस नई शुरुआत पर दिल से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे परिवार में नए सदस्य का स्वागत है। वरुण और लावण्या को ढेरों बधाइयां।” चिरंजीवी की पोस्ट वायरल होते ही फैंस ने भी कपल को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

इंडस्ट्री और फैन्स ने मनाया जश्न

फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने कपल को बधाइयां दीं और पैरेंटहुड की नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं भेजीं। वहीं, फैन्स अब कपल के बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वरुण और लावण्या की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रही हैं, जिससे ये खुशियां और भी खास हो गई हैं।

Read more-करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप, 30,000 करोड़ी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा संग्राम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts