Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentहाथ में लाल चुनरी,माथे पर टीका.. कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची...

हाथ में लाल चुनरी,माथे पर टीका.. कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची टीवी की ‘गोपी बहू’, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरे

अभी हाल ही में टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना मां कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

-

Kamakhya Temple: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और दिन खूबसूरत तस्वीरे और वीडियो शेयर किया करती हैं। अभी हाल ही में टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना मां कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही हैं।

टीवी की गोपी बहू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की है। उनमें देखा जा सकता है की एक्ट्रेस पीले रंग का लॉन्ग सूट और उसके ऊपर बेज कलर का स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ में माता की लाल रंग की चुनरी और माथे पर टीका और गले में गेंदे के फूलों की माला डाले हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पीछे मां कामाख्या देवी का मंदिर भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने मंदिर प्रांगण की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,”जय मां कामाख्या।” आपको बता दे गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर की बहुत बड़ी मान्यता है। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी माता रानी की भक्ति में ली होती हुई नजर आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

इस टीवी शो से फेमस हुई देवोलीना

देवोलीना भट्टाचार्जी वैसे तो कई टीवी शो में नजर आई है लेकिन इन्हें असली पहचान ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का रोल निभा कर मिली है। ‘साथ निभाना साथिया’ में इनके दमदार रोल की काफी सराहना भी हुई है। आज भी लोग इन्हें गोपी बहू के नाम से ज्यादातर जानते हैं।इस टीवी शो में इन्होंने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था।

Read More-अपनी ही मौत की झूठी खबर फैलाने से ट्रोल हुई पूनम पांडे तो बोली- ‘मुझे मार डालो मुझे, सूली पर चढ़ा दो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts