Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentशादी के 12 साल बाद पति से अलग हुई धर्मेंद्र की बेटी...

शादी के 12 साल बाद पति से अलग हुई धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल, भरत तख्तानी से लिया तलाक

अब इन खबरों पर ईशा देओल और भारत ने दोनों ने ही मुहर लगा दी है। ईशा देओल और भरत तख्तानी दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है और अपने फैंस को बताया है कि वह दोनों अलग हो गए हैं।

-

Esha Deol: धर्मेंद्र (Dharmendra) की बेटी और बॉलीवुड की अभिनेत्री ईशा देओल(Esha Deol) शादी के 12 साल बाद अपने पति भरत तख्तानी(Bharat Takhani ) से अलग हो गई है। काफी लंबे समय से भरत तख्तानी और ईशा देओल के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थी। अब इन खबरों पर ईशा देओल और भारत ने दोनों ने ही मुहर लगा दी है। ईशा देओल और भरत तख्तानी दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है और अपने फैंस को बताया है कि वह दोनों अलग हो गए हैं।

हमेशा के लिए अलग हुए भरत और ईशा

ईशा देओल और भारत ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, “आपसी सहमत से हमने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हमारी जिंदगी के इस बदलाव में हमारे बच्चों के लिए क्या सही है, ये अहमियत रखता है। हम इसका सम्मान करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल जाए।” आपको बता दे काफी लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी।कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच मतभेद हैं, क्योंकि दोनों एक साथ पब्लिकली नजर नहीं आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

मंदिर में बेहद सादगी से की थी शादी

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी बहुत ही सादगी से हुई थी। इन दोनों की शादी 29 जून 2012 में हुई थी। इन दोनों ने इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई थी।शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पैरेंट्स बने और 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया था। वही आपको बता दे ईशा देओल एक्टिंग की दुनिया से दूर है और अपने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

Read More-हाथ में लाल चुनरी,माथे पर टीका.. कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची टीवी की ‘गोपी बहू’, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरे

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts