Yuvika Chaudhary Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। जिस समय युविका चौधरी के घर चोरी हुई उसे समय एक्ट्रेस वहां मौजूद नहीं थी। युविका चौधरी ने इस बात की जानकारी अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए दी है। यह चोरी उनके हाउसहेल्फ ने की है।
युविका चौधरी के घर नौकरानी ने की चोरी
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। लेकिन अभी हाल ही में कपल के घर से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। युविका चौधरी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक चौका देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया,’मैं गोवा में फैमिली के साथ ट्रिप पर थी और प्रिंस अपने काम से शहर से बाहर था। इसी बीच हमारे हाउस हेल्प ने हमारा घर लूट लिया और वहां से भाग गया। उस वक्त हमारे घर पर उसके अलावा कोई नहीं था, हम जब पता चला तो हमें ये सब समझने में ही काफी वक्त लग गया कि आखिर यह क्या और कैसे हुआ। फिलहाल मेरा सारा काम रुका हुआ है क्योंकि घर में परेशानी चल रही है।’
दोबारा हाउसहेल्प की तलाश कर रही एक्ट्रेस
युविका चौधरी ने आगे बताया कि,’जैसे- तैसे ही मुझे नैनी या हाउस हेल्प मिल जाएगी। तो फिर मैं दोबारा वीडियो शेयर करूंगी। क्योंकि मेरी बेटी एकलीन अब काफी एक्टिव हो गई है उसे अकेले संभालना काफी मुश्किल है। आपको बता दे पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि प्रिंस और युविका बहुत ही जल्द तलाक लेने वाले हैं।
इसे भी पढें-धोखे से ऊर्फी जावेद का बनाया गया प्राइवेट वीडियो, एडल्ट साइट पर लीक हुई फोटो, मकान मालिक ने कहा- वैश्या
