Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentगायब हुआ 'तारक मेहता' का ये फेमस एक्टर! पिता ने दर्ज कराई...

गायब हुआ ‘तारक मेहता’ का ये फेमस एक्टर! पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं और उनके पिता ने पुलिस में अपने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके गायब होने से परिवार सदमे में है। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशल बयान सामने नहीं आया है।

-

Gurcharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं और उनके पिता ने पुलिस में अपने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके गायब होने से परिवार सदमे में है। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशल बयान सामने नहीं आया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है।

दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे गुरुचरण सिंह

रिपोर्ट्स के अनुसार गुरु चरण सिंह दिल्ली से मुंबई 22 अप्रैल 2024 को निकले थे। उन्होंने अपने एक दोस्त एक्ट्रेस को भी इस बारे में जानकारी दी थी। ऐसे में वह एक्ट्रेस उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव करने भी पहुंची थी। मगर फ्लाइट के समय पर गुरुचरण सिंह एयरपोर्ट पर नहीं आए काफी इंतजार करने के बाद फिर घर चली गई। उन्हें लगा कि गुरुचरण सिंह की फ्लाइट मिस हो गई होगी या फिर कुछ काम आ गया होगा। गुरुचरण सिंह की दोस्त ने जब उन्हें फोन लगाया तो नहीं लगा।

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

एक्ट्रेस ने गुरुचरण सिंह की फैमिली से काॅन्टेक्ट करने की कोशिश की। वही गुरुचरण सिंह के गायब होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान है और उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं लगी है कि गुरुचरण सिंह कहां और किस हालत में है।

Read More- खूबसूरत साड़ी पहन 69 साल की रेखा ने दिखाया हुस्न का जलवा, तस्वीरों पर अटक गई फैंस की निगाहें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts