Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentशाहरुख खान के साथ काम कर चुका ये एक्टर लड़ रहा है...

शाहरुख खान के साथ काम कर चुका ये एक्टर लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग,’डंकी’ फिल्म में आ चुका है नजर

वरुण कुलकर्णी (Varun Kulkarni)के दोस्त रोहन शेट्टी (Rohan Shetty) ने सोशल मीडिया पर उनके इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।

-

Varun Kulkarni: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में उनके साथ काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वरुण कुलकर्णी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं इस समय वरुण कुलकर्णी (Varun Kulkarni) अस्पताल में भर्ती हैं उन्हे किडनी से जुड़ी समस्या है। वरुण कुलकर्णी (Varun Kulkarni)के दोस्त रोहन शेट्टी (Rohan Shetty) ने सोशल मीडिया पर उनके इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे वरुण कुलकर्णी

वरुण कुलकर्णी के दोस्त रोहन शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण की अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वरुण बेड पर लेटे हुए हैं और उनकी हालत बहुत बुरी दिखाई दे रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’मेरे प्यारे दोस्त और थिएटर को-एक्टर वरुण कुलकर्णी फिलहाल किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पैसे जुटाना की हमारी पिछले कोशिशें के बावजूद उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और इमरजेंसा हॉस्पिटल विजिट के साथ-साथ सप्ताह में दो-तीन बार डायलिसिस की जरूरत होती है। अभी 2 दिन पहले वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshan Shetty (@roshaan_shetty)

दोस्त ने मांगी आर्थिक मदद

वही दोस्त ने आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि, ‘एक कलाकार की जिंदगी में अक्सर फाइनेंशियल चैलेंज के साथ आता है, और इस मुश्किल पल में उन्हें पहले से कहीं ज्यादा हमारे सपोर्ट की जरूरत होती है। हम उनके दोस्त और शुभचिंतक इस अहम समय में वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं। अगर आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं तो आप अपना योगदान सीधे उन्हें भेज सकते हैं। जो लोग दान नहीं करते उनके लिए दान देना आसान बनाने के लिए एक केटो लिंक बनाया गया है। आपका सपोर्ट चाहे राशि कुछ भी हो एक बड़ा अंतर ला सकता है।’

Read More-बाल- बाल बची इस फेमस एक्ट्रेस की जान, घंटों गले में अटकी रही गोली, सांस लेने में हुई दिक्कत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts