Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentदिव्या भारती की मौत पर सालों बाद इस एक्टर ने किया बड़ा...

दिव्या भारती की मौत पर सालों बाद इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘ये बहुत मुश्किल था…’

कुछ लोगों ने दिव्या भारती की मौत को एक्सीडेंट बताया था तो कुछ लोगों ने इस हत्या करार दिया था। सालों बाद दिव्या भारती की मौत पर को एक्टर कमल सदाना ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू देते हुए उनकी मौत के पीछे की वजह बताई है।

-

Divya Bharti: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री दिव्या भारती भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उन्होंने बहुत कम उम्र में काफी अच्छा खासा नाम कमा लिया था इंडस्ट्री में 3 साल में ही टॉप एक्ट्रेस बन गई थी। दिव्या भारती की मौत 19 साल की उम्र में उनके मुंबई अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल की बालकनी से गिरने से हुई थी। अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। कुछ लोगों ने दिव्या भारती की मौत को एक्सीडेंट बताया था तो कुछ लोगों ने इस हत्या करार दिया था। सालों बाद दिव्या भारती की मौत पर को एक्टर कमल सदाना ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू देते हुए उनकी मौत के पीछे की वजह बताई है।

इस एक्टर ने खोला दिव्या भारती की मौत का राज

एक इंटरव्यू देते हुए उनके को एक्टर और अच्छे दोस्त कमल सदाना ने कहा कि,”यह बहुत मुश्किल था यह सचमुच दुखद था। वह सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थी और उनके साथ काम करना बहुत ही मजेदार था।” कमल ने कहा कि कैसे दिव्या श्रीदेवी की नकल करती थी और वह उनसे कहते थे कि,’आप सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं कर सकती। वह बहुत मजेदार थी और यह बहुत चौंकाने वाली खबर थी। मैं अभी-अभी उसके साथ शूटिंग पूरी की थी। मैंने कहा यह कैसे संभव हो सकता है?’ कमल ने उनकी मौत को सिर्फ एक्सीडेंट बताया है। कमल ने कहा कि जिस समय दिव्या की मौत हुई उसे समय उनके पास कई सारी फिल्में थी।

इस वजह से हुई दिव्या की मौत!

कमल ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि,”मेरा मानना था कि उसे समय उसने कुछ ड्रिंक पी रखी थी। मुझे लगता है कि वह उस एनर्जी मेथी और फिसल गई। मैं सचमुच मानता हूं कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी। मेरा मतलब है कि आप जानते हैं कि कुछ दिन पहले तब मैं बस उसके साथ शूटिंग कर रहा था और वह ठीक थी। उसके साथ कोई समस्या नहीं थी। उनके पास बेहतरीन फिल्में थीं जिन्हें उन्होंने पूरा कर लिया था। उनके पास फिल्मों की पूरी सीरीज थी जिसके लिए उन्हें साइन किया गया था।”

Read More-शाहिद कपूर को कैसी लगी मैदान? एक्टर ने अजय देवगन की फिल्म का किया रिव्यू

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts