Vikrant Massey: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्र विक्रांत मैसी ने आज अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास ले लिया है। विक्रांत मैसी बॉलीवुड में ’12वीं फेल’ और सेक्टर 36 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विक्रांत मैसी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। वही विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट के फैसले पर हर्षवर्धन राणे बड़ा बयान दिया है। हर्षवर्धन राणे नाम उनके रिटायरमेंट के ऐलान पर संदेह तक आया है।
विक्रांत के फैसले पर इस एक्टर ने जताया शक
हर्षवर्धन राणे ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट पर शक जताते हुए कहा कि ये एक पीआर स्टंट भी हो सकता है। मैं ये उम्मीद जता रहा हूं कि विक्रांत भी बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की तरह फिल्में बनाना वापस शुरू कर देंगे।’ वहीं उन्होंने विक्रांत की तारीफ करते हुए कहा कि,’वो उलझे हुए और एकदम साफ व्यक्ति है। विक्रांत मैसी के काम के तरीके का भी मैं हमेशा सम्मान करता हूं। मैं आशा करता हूं कि यह किसी फिल्म निर्माता द्वारा उन पर थोपी गई कोई पीआर गतिविधि ही हो..’
एक्टर्स ने जताई हैरानी
विक्रांत मैसेज के संन्यास लेने के फैसले पर हर्षवर्धन के अलावा पत्रलेखा ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘नहीं, आप हमारे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं’ वही राशि खन्ना ने लिखा, ‘नहीं…’ भूमि पेडनेकर ने दिलवाले इमोजी शेयर की है। सोमवार की सुबह विक्रांत ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने संन्यास लेने का ऐलान किया था।
Read More-पुष्पा 2 की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
