बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आया है। दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की गिरफ्त में थे और एक्टर के घर में ड्रग्स पार्टी भी होती थी। इस दावे के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर ड्रग्स का मुद्दा उठ गया है। सोशल मीडिया पर अब उन बॉलीवुड सेलेब्स की चर्चा हो रही है। जो ड्रग्स की चपेट में आने की वजह से अपना करियर बर्बाद कर चुके है या तो फिर वह ड्रग्स की वजह से आज इन दुनिया में ही नहीं है। तो आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर के बारे में बताते है जो ड्रग्स की वजह से सड़क तक पहुंच गए थे। एक एक्टर को जेल तक पहुंच गया था।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बारे में हर कोई जानता है। एक्टर लंबे समय तक ड्रग्स की चपेट में रह थे। खास बात ये है कि संजय दत्त ने भी इस बात को कबूला है। एक्टर ने बताया कि वह 10 साल तक ड्रग्स की चपेट में रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि दुनिया का शायद ही कोई ड्रग्स होगा जो उन्होंने नहीं लिया है। हालांकि, एक्टर अमेरिका के मशहूर रिहैब सेंटर में गए थे। जहां से वह पूरी तरह ठीक होकर आए थे।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय है लेकिन बॉलीवुड का ये स्टार भी ड्रग्स की चपेट में आ चुका है। हैरानी की बात ये है कि एक्टर ने बहुत छोटी ही उम्र में ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। जिसका खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया था। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल के दिनों में ही वह ड्रग्स लेना सीख गए थे। जिसके बाद वह ड्रग्स के आदि हो गए। हालांकि एक्टर अब ड्रग्स की गिरफ्त से बाहर आ चुके है लेकिन अब रणबीर कपूर एक चेन स्मोकर बन गए है। उनकी स्मोकिंग की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान का नाम ड्रग्स के मामले में काफी उछला था। एक्टर ड्रग्स की चपेट में बुरी तरह आ चुके थे। हालात ये थे कि एक्टर को 5 मई 2001 को कोकीन के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। इस दौरान फरदीन खान लगभग 5 दिनों तक जेल मे रहे थे। जिसके बाद एक्टर को जमानत मिल गई थी। वहीं, इसके बाद फरदीन खान रिहैब सेंटर गए थे। जहं पर उनका इलाज चला।
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर भी ड्रग्स के शिकार हो चुके है। वह लगभग 5 सालों तक ड्रग्स की चपेट में रहे। जिस वजह से उनका करियर भी बर्बाद हो गया। हालांकि अब वह जानलेवा लत से पूरी तरह छुटकारा पा चुके है।
विजय राज कई बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके है। उनकी एक्टिंग को लोगों ने पसंद भी किया है लेकिन एक्टर एक समय ड्रग्स की लत के शिकार थे। इस वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ गया था। विजय राज को साल 2005 में दुबंई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गीतांजलि नागपाल 90 के दशक की मशहूर मॉडल रह चुकी है लेकिन ये मशहूर मॉडल भी ड्रग्स की चपेट में आ गई थी। हैरानी की बात ये है कि मॉडल इन ड्रग्स को पाने के लिए लोगों के घर पर मेड का काम भी किया था। नशे की लत की वजह से वह अपने आखिरी दिनों में सड़कों पर भीख मांगती हुई नजर आई थी। जिसके बाद गीतांजलि नागपाल की मौत हो गई।
रैपर हनी सिंह यूथ के फैवरेट है। उन्होंने रैपिंग को म्यूजिंग इंडस्ट्री में जगह दिलाई। इतना ही नहीं, उनके गाने हर पार्टी की शान हुआ करते थे लेकिन हनी सिंह भी ड्रग्स के चंगुल में फंस गए थे। जिस वजह से हनी सिंह को पहचानना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में हनी सिंह को एक साल तक रिहैब सेंटर तक रिहैब सेंटर में जाना पड़ा। इसके बाद अब हनी सिंह एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान पाने के लिए जदद्जहद कर रहे है।
ये भी पढ़ें:-सलमान से शिल्पा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणपति पूजा में होता है धमाल