नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर इस वक्त दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर कपूर राम के रोल में, यश रावण के किरदार में और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं। लेकिन इन दिनों सुर्खियां सिर्फ फिल्म या किरदार की वजह से नहीं, बल्कि उनकी रियल लाइफ पार्टनर की वजह से भी बन रही हैं। जी हां, रवि दुबे की पत्नी और पॉपुलर एक्ट्रेस सरगुन मेहता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका गॉर्जियस अंदाज लोगों का दिल चुरा रहा है।
ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
सरगुन मेहता का नाम टीवी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना है, लेकिन इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। कई लोगों का कहना है कि उनका ग्लैमर लेवल कई बॉलीवुड डीवाज को टक्कर देता है। रवि और सरगुन की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक है और अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
फैंस बोले- “कहां थी इतनी खूबसूरत रानी?”
वायरल फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “लक्ष्मण के पीछे असली पावर तो यहीं है!” तो किसी ने कहा, “सरगुन का स्टाइल देखकर आंखें हटती ही नहीं।” सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स हर नए फोटोशूट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे रामायण की रिलीज डेट नजदीक आएगी, सरगुन की ये तस्वीरें और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरेंगी।
Read more-मुस्लिम स्टार की आस्था का राज: कभी भोलेनाथ के व्रत, तो कभी रमजान के रोजे… जानें पूरी कहानी
