Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentसुशांत सिंह की बहन श्वेता ने PM मोदी से की अपील, कहा...

सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने PM मोदी से की अपील, कहा ‘भाई की मौत को 45 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक…’

श्वेता सिंह अभी भी अपने भाई सुशांत सिंह की मौत को नहीं भूल पाई है। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है

-

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। सुशांत सिंह की मौत की खबर पाकर हर कोई पूरी तरह से शॉक्ड हो गया था। लेकिन अभी तक पूरे देश के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत लेकिन अभी तक पूरे देश के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक पहेली की तरह बनी हुई है। इसके बाद बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

श्वेता ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनकी बहन श्वेता सिंह पूरी तरह से टूट गई थी। श्वेता सिंह अभी भी अपने भाई सुशांत सिंह की मौत को नहीं भूल पाई है। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीएम मोदी से अपील करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में श्वेता ने कहा “ये संदेश मैंने हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए रिकॉर्ड किया है। मैं आपको ये याद दिलाना चाहती हूं कि मेरे भाई (सुशांत सिंह राजपूत) की मौत को 45 महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक हमारे पास सीबीआई की जांच को लेकर कोई भी जानकारी नही आई है। मैं मोदी जी से ये गुजारिश करना चाहती हूं कि वे इस केस में आप हस्तक्षेप दें।”

सपोर्ट में उतरे फैंस

श्वेता सिंह की इस पोस्ट को सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों फैंस खूब वायरल कर रहे हैं। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह के सपोर्ट में उतर रहा है। आपको बता दे की सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हो गई थी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी उनके कमरे में पाई गई थी। जिसके पास सीबीआई ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लेकर कई बार पूछताछ की थी। लेकिन अभी तक सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है।

Read More-कब आ रहे ‘भैया जी’? मनोज बाजपेई की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ एलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts