Monday, December 8, 2025
HomeEntertainment'चांदनी' फिल्म में सफेद साड़ी पहनने को तैयार नहीं थी Sridevi, यश...

‘चांदनी’ फिल्म में सफेद साड़ी पहनने को तैयार नहीं थी Sridevi, यश चोपड़ा ने एक्ट्रेस को मनाया ऐसे

श्रीदेवी (Sridevi) की फिल्म चांदनी(Chandni) ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था। चांदनी फिल्म में श्रीदेवी ने व्हाइट कपड़े पहने हुए थे। हालांकि व्हाइट कपड़े पहनने के लिए श्रीदेवी ने पहले तो साफ इनकार कर दिया था।

-

Bollywood Retro: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। श्रीदेवी(Sridevi) भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें नहीं भूले हैं। श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था। श्रीदेवी (Sridevi) की फिल्म चांदनी(Chandni) ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था। चांदनी फिल्म में श्रीदेवी ने व्हाइट कपड़े पहने हुए थे। हालांकि व्हाइट कपड़े पहनने के लिए श्रीदेवी ने पहले तो साफ इनकार कर दिया था। फिर यश चोपड़ा ने कुछ ऐसा कहा इसके बाद एक्ट्रेस तैयार हो गई।

श्रीदेवी नहीं पहनना चाहती थी सफेद कपड़े

इस फिल्म से शुरुआत से लेकर आखिरी तक श्रीदेवी सिर्फ व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई हैं। इस फिल्म ने श्रीदेवी की एक अलग ही इमेज बना दी थी जब भी श्रीदेवी की फिल्मों की बात होती है चांदनी फिल्म सबसे पहले नंबर में शामिल होती है। हालांकि आपको बता दे चांदनी फिल्म में श्रीदेवी सफेद कपड़े नहीं पहनना चाहती थी। एक बार यश चोपड़ा की पत्नी का पामेला चोपड़ा ने इस फिल्म के किस्से सुनाते हुए बताया था कि, श्रीदेवी व्हाइट कपड़ो को लेकर काफी परेशान थी। लेकिन उनकी मां ने तो साफ तौर पर मना कर दिया था। श्रीदेवी ने कहा था कि ‘यश जी ये पूरा सफेद क्यों है?’ यह बहुत फीका है तभी उनकी मां आ गई उन्होंने कहा, यश चोपड़ा जी हमारे समुदाय में सफेद को खुशी की तरह नहीं माना जाता है। इस पर यश चोपड़ा ने कहा देखो मम्मी जी यह मेरा विजन है।

यश चोपड़ा ने श्रीदेवी से कही थी ये बात

वही एक बार यश चोपड़ा ने करण जौहर के साथ दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने श्रीदेवी को सफेद रंग के लिए मनाते हुए कहा था कि मुझे आप पर एक एक्टर के तौर पर पूरा यकीन है। अगर आपको मेरे निर्देशन पर विश्वास है तो आपको वैसे ही दिखाना चाहता हूं जैसा मैं चाहता हूं।’ जिसके बाद श्रीदेवी इस फिल्म में सफेद कपड़े पहनने के लिए राजी हो गई और यह फिल्म सुपरहिट साबित हो गई। श्रीदेवी की फिल्म चांदनी 14 सितंबर 1989 को रिलीज हुई थी।

Read More-रणबीर कपूर के फैंस को लगा बड़ा झटका! Animal फिल्म से हटाए जाएंगे इंटीमेट सीन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts