Saturday, January 17, 2026
HomeEntertainmentऐसे कपड़े पहन कर इवेंट में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स ने उड़ाया...

ऐसे कपड़े पहन कर इवेंट में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, कहा-इनको गर्मी नहीं लगती क्या?

सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ओवरसाइज कपड़े पहने हुए नजर आई। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

-

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हमेशा किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस समय सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता राॅय’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस समय सोनाक्षी सिन्हा फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ओवरसाइज कपड़े पहने हुए नजर आई। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

ऐसे कपड़े पहने नजर आई सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म ‘निकिता राॅय’ को प्रमोट करने पहुंची थी। एक्ट्रेस के साथ उनके को स्टार भी मौजूद थे। इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का ओवरसाइज ब्लेजर पहने हुआ था। जिसके नीचे उन्होंने व्हाइट शर्ट और उसके साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई थी। सोनाक्षी ने अपना लुक बालों में बन और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा का लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा,’खुले कपड़े पहन कर मोटापा छुपाना कोई उनसे सीखे।’ एक दूसरे यूजर ने लिखे,’सोनाक्षी कितनी बेकार लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’इनको गर्मी नहीं लगती क्या।’ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता राॅय 27 जून को थिएटर में रिलीज होगी।

Read More-संजय कपूर की अंतिम संस्कार में शामिल होंगे करीना और सैफ, दिल्ली के लिए रवाना हुए कपल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts