Thursday, March 12, 2026
HomeEntertainmentसगाई के बाद पहली बार होने वाले पति नागा चैतन्य के साथ...

सगाई के बाद पहली बार होने वाले पति नागा चैतन्य के साथ नजर आए शोभिता, सामने आई तस्वीरें

सगाई के बाद शोभिता धुलिपाला पहली बार अपने होने वाले पति नागा चैतन्य के साथ किसी इवेंट में पहुंची हैं। जहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

-

Shobhita Dholipala: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले नागा चैतन्य का तलाक समांथा रुथ प्रभु के साथ हो चुका है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं। नागा चैतन्य की सगाई साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ हो चुकी है। वही सगाई के बाद शोभिता धुलिपाला पहली बार अपने होने वाले पति नागा चैतन्य के साथ किसी इवेंट में पहुंची हैं। जहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

सगाई के बाद पहली बार स्पॉट हुए शोभिता और नागा

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य अभी हाल ही में अपनी होने वाली दुल्हन शोभिता के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान शोभिता लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहने इवेंट में पहुंची थी। उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था और कानों में झुमके पहने हुए थे। शोभिता ओवरऑल बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। वही नागा चैतन्य ब्लू ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए डैशिंग अंदाज में दिखाई दे रहे थे। दोनों ने पैपराजी के सामने कई सारे पोज भी दिए हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

ससुर के साथ भी दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

नागा चैतन्य के अलावा इस इवेंट में उनके पिता नागार्जुन भी पहुंचे थे। नागार्जुन और होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। शोभिता और नागार्जुन एक दूसरे का हाथ थामे हुए बातें करते नजर आए। आपको बता दे शोभिता और नागा चैतन्य की इंगेजमेंट की पहली तस्वीर नागार्जुन ने शेयर की थी। नागा चैतन्य की पहली शादी साउथ इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई।

Read More-माथे पर चंदन, शिव भक्ति में लीन हुई सैफ अली खान की लाडली, केदारनाथ पहुंचकर सारा अली खान ने किए दर्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts