Ekta Kapoor New Show: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी एकता कपूर के नए शो में नजर आने वाली है।इस शो में एक्ट्रेस लीड रोल में दिखाई देंगे। खबरें आ रही है की एकता ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को फाइनल कर लिया है। पहले खबरें थी कि एकता ‘ये है मोहब्बतें’ स्टार दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल को एक बार फिर से साथ में लाने जा रही है लेकिन यह प्लान कैंसिल हो गया और अब सास और दामाद की जोड़ी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
हर्षद और शिवांगी नए शो में आएंगे नजर
खबरों के मुताबिक पहले शिवांगी जोशी की जगह प्रणाली राठौर को इस रोल के लिए कास्ट जा रहा था। क्योंकि प्रणाली और हर्षद चोपड़ा यह रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुके हैं। यह रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी प्रणाली राठौर की मां के किरदार में नजर आई थी। वही हर्षद चोपड़ा शिवांगी जोशी के दामाद बने थे। अब सास और दामाद की जोड़ी नए शो में नजर आएगी। नई रिपोर्ट्स है कि शो सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा। इसका सेंसिटिव टाइटल डिसाइड हो गया है शो का सेंसिटिव टाइटल बहारें होगा। हालांकि अभी तक इस शो को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
कुमकुम भाग्य में नजर आ सकती है प्रणाली राठौर!
यह रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाने वाली प्रणाली राठौर को ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी शो में देखा जा सकता है। क्योंकि कुमकुम भाग्य टीवी सीरियल में लीप आने वाला है जिसमें वह प्रार्थना के रोल में नजर आ सकती हैं।
इसे भी पढें-ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के शो में पहुंचे अर्जुन कपूर, एक्स गर्लफ्रेंड का डांस देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
