Shilpa Shetty Wedding Anniversary: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रही है। शिल्पा शेट्टी की शादी राज कुंद्रा के साथ हुई थी। शिल्पा शेट्टी की शादी को 14 साल हो चुके हैं आज वह अपनी 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी 22 नवंबर 2009 में हुई थी। अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी किसी अप्सरा से काम नहीं लग रही थी। शिल्पा शेट्टी दुल्हन के जोड़े में कहर ढा रही थी।
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लग रही थी शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही थी। शिल्पा शेट्टी सिर से लेकर पांव तक गहनों से सजी हुई थी। दुल्हन का जोड़ा कुंदन और हीरो से जड़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी।
शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा भी खूब जच रहे थे उन्होंने रेड कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शिल्पा शेट्टी ने शादी में अपने हाथों में भर भर के मेहंदी लगवाई थी।
दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं कपल
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को आज 14 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की दो बच्चे भी हैं बेटी का नाम समीशा शेट्टी वही बेटे का नाम वियान शेट्टी है। यह जोड़ी हैप्पी मैरिज
लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर किया करती हैं।
Read More-Tiger 3 के प्रदर्शन पर सलमान खान ने पहली बार दिया बयान, भाई जान ने कही ये बड़ी बात
