HomeEntertainmentसालों बाद बहू अमृता सिंह और बेटे सैफ के तलाक पर शर्मिला...

सालों बाद बहू अमृता सिंह और बेटे सैफ के तलाक पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘ये हमारे लिए खुशी का…’

शर्मिला टैगोर ने अपने बेटे सैफ अली खान और बहू अमृता सिंह के तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी है। शर्मिला टैगोर ने लेटेस्ट एपिसोड में कई बड़े खुलासे भी किए हैं। वहीं सैफ अली खान ने भी अपनी पहली शादी से जुड़े कई किस्से सुनाए हैं।

-

Koffee With Karan 8: करण जौहर का शो ‘काॅफी विद करण 8’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। करण जौहर के शो में शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान के साथ पहुंची है। इस दौरान शर्मिला टैगोर ने अपने बेटे सैफ अली खान और बहू अमृता सिंह के तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी है। शर्मिला टैगोर ने लेटेस्ट एपिसोड में कई बड़े खुलासे भी किए हैं। वहीं सैफ अली खान ने भी अपनी पहली शादी से जुड़े कई किस्से सुनाए हैं।

बेटे के तलाक पर क्या बोली शर्मिला टैगोर?

कॉफी विद करण जौहर के नए एपिसोड में शर्मिला टैगोर अपनी पहली बहू अमृता सिंह के तलाक पर खुलकर बात करते हुए कहा कि,”यह परिवार के लिए खुशी का समय नहीं था। न केवल सैफ बल्कि पूरे परिवार को उस समय अमृता और बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को खोने का काम सुना पड़ा था।” शर्मिला ने बताया कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बारे में सबसे पहले उन्हें ही पता चला था।” सैफ अली खान ने बताया कि,”सैपरेशन के साथ मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अलग होने से पहले मैंने सबसे पहले जिस इंसान से बात की थी वह मेरी मां थी, वह मेरी मां थी। उन्होंने गहरी सांस ली फोन पर बातचीत रुकी और कहा, अगर आप यही चाहते हैं तो मैं आपके साथ हूं और इससे बहुत मदद मिली।” वही शर्मिला टैगोर ने कहा, “जब आप इतने लंबे समय तक एक साथ रहते हैं और आपके इतने प्यारे बच्चे हैं तो कोई भी ब्रेकअप आसान नहीं होता है।”

हम बच्चों से बहुत प्यार करते थे: शर्मिला

आगे शर्मिला टैगोर ने कहा,”मुझे पता है कि उसे लेवल पर सामंजस्य से बिठाना मुश्किल है हर कोई काफी हर्ट होता है… इसीलिए वह फेज अच्छा नहीं था लेकिन मैंने कोशिश की। ये सिर्फ दूर रहना नहीं इसमें कई अन्य चीजें भी शामिल हैं। यह हमारे लिए खुशी का समय नहीं था क्योंकि इब्राहिम सिर्फ 3 साल का था और हम बच्चों से बहुत प्यार करते थे। सबसे ज्यादा टाइगर वास्तव में इब्राहिम से प्यार करता था। टाइगर हमेशा कहता था वह एक अच्छा लड़का है। उसे उसके साथ वह समय नहीं मिला। इसलिए अमृता को खोने और दो बच्चों से अलग होने पर हमें दोगुना लॉस महसूस हुआ।”

Read More-नए साल के जश्न के लिए निकले वरुण और नताशा, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखे कपल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts