Dunki: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में लगातार दो सुपरहिट फिल्म देखकर और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा अपने अनोखे अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म डंकी का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ शाहरुख खान ने डंकी के नए पोस्टर के साथ एक मजेदार बात कही है।
शाहरुख खान ने शेयर किया डंकी का नया पोस्टर
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डंकी की फिल्म का नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान ब्लैक कलर का कोट पेंट पहनते हुए नजर आ रहे हैं तो वही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू ने व्हाइट कलर का गाउन पहन रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने अपने फैंस से मजेदार बात कही है। शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा “सूट-बूट पहन कर हो जाओ तैयार… हमसे मिलने के लिए, यू वोन्ट हैव टू गो फार, लेके आओ बीवी, गर्लफ्रेंड, या जिससे भी करते हो प्यार, 7 दिन बाद आएंगे आपसे मिलने हार्डी, मनू और उसके यार।”
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दीपिका पादुकोण के साथ जवान और पठान फिल्म के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान की डंकी फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2023 में शाहरुख खान की तीसरी फिल्म होने वाली है जिसमें शाहरुख खान बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज की जाएगी इस फिल्म का सामना प्रभास की सालार से होगा।
Read More-डिलीवरी से पहले Rubina dilaik ने पति अभिनव और फैमिली के साथ मनाया जश्न, शेयर किया खूबसूरत Video
