Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentआधी रात को शहनाज गिल ने मनाया बर्थडे का जश्न, चुलबुले अंदाज...

आधी रात को शहनाज गिल ने मनाया बर्थडे का जश्न, चुलबुले अंदाज में काटी केक, देखें वीडियो

शहनाज के भाई शाहबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल चुलबुले अंदाज में केक कट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

-

Shahnaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ कहीं जाने वाली शहनाज गिल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शहनाज गिल 32 साल की हो गई हैं। शहनाज गिल के फैंस उन्हें बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। शहनाज के भाई शाहबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल चुलबुले अंदाज में केक कट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

शहनाज ने चुलबुले अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

शहनाज गिल का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल बच्चों की तरह चुलबुली अंदाज में दो-दो केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहां मौजूद सभी लोग शहनाज के लिए हैप्पी बर्थडे गाते हुए सुनाई दे रहे हैं व शहनाज को पिंक कलर के आउटफिट में देखा गया है उन्होंने बेबी पिंक शाॅल ओढ़ी हुई थी। साथ उन्होंने नो मेकअप लुक भी किया हुआ था। बर्थडे के दिन शहनाज गिल सुबह गुरुद्वारा भी पहुंची थी।Shehnaaz Gill Birthday Celebration: शहनाज गिल का बर्थडे सेलिब्रेशन, आधी रात में जश्न मनाती नजर आईं ‘पंजाब की कैटरीना’

शहनाज गिल का वर्क फ्रंट

पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री शहनाज गिल के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘इक कुड़ी’ फिल्म में नजर आएंगी। जिसका पोस्ट खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया था एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म कब रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शहनाज गिल बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। शहनाज गिल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कदम रखा था ‌

Read More-बेडरूम में जमीन पर लेट कर मोनालिसा ने दिए ऐसे- ऐसे पोज, फिर शेयर कर दी तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts