बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता Rajpal Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो और उस पर आई प्रतिक्रियाएं हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव ने मंच पर हल्के-फुल्के अंदाज में रुपये और डॉलर के उतार-चढ़ाव को लेकर मजाक किया। हालांकि, उसी दौरान एक होस्ट ने उन पर कर्ज को लेकर तंज कस दिया, जिससे माहौल अचानक बदल गया। दर्शकों ने इस पर हंसी और तालियों से प्रतिक्रिया दी, लेकिन सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर बहस छिड़ गई कि क्या यह मजाक सीमा से बाहर था।
अवॉर्ड शो का पल बना चर्चा का विषय
इस पूरे घटनाक्रम में, जब राजपाल यादव ने कहा कि “रुपया और डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा,” तो होस्ट ने तुरंत जवाब दिया कि “ऊपर-नीचे कुछ भी हो, लौटाने तो उतने ही पड़ेंगे जितने उधार हैं।” यह सुनकर कुछ पल के लिए राजपाल यादव चुप हो गए। हालांकि उन्होंने तुरंत स्थिति संभालते हुए मुस्कुराकर बात को हल्का कर दिया, लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में कॉमेडियन जाकिर खान ने बीच में आकर कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए।
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
तभी सामने आए सलमान खान, दिया खुला समर्थन
इस विवाद के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। सलमान ने लिखा कि राजपाल पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं और उनकी मेहनत और टैलेंट ही उनकी असली पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में किसी कलाकार को बार-बार काम तभी मिलता है जब वह अपने काम की वैल्यू समझता है। सलमान ने बिना किसी का नाम लिए यह भी इशारा किया कि डॉलर का रेट ऊपर जाए या नीचे, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि कलाकार अपने काम के प्रति ईमानदार रहे।
सलमान का संदेश—काम की कीमत सबसे बड़ी
सलमान खान ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि कभी-कभी लोग बहाव में कुछ बोल देते हैं, लेकिन कलाकारों को संतुलन बनाए रखना चाहिए और दिल से काम करते रहना चाहिए। उन्होंने राजपाल यादव को भरोसा दिलाया कि उनके अनुभव और टैलेंट के चलते उन्हें काम की कभी कमी नहीं होगी। सलमान का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर कुछ लोग राजपाल यादव के मुश्किल दौर का मजाक बना रहे थे। ऐसे में सलमान का यह कदम न सिर्फ एक दोस्त के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह इंडस्ट्री में एकजुटता और सम्मान का भी संदेश देता है।
