Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentलापता लेडीज के फैन बने Salman Khan, भाई जान ने किरण राव...

लापता लेडीज के फैन बने Salman Khan, भाई जान ने किरण राव की तारीफ में कही ये बड़ी बात

इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लापता लेडीज फिल्म की तारीफ की है। इसके बाद बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान ने किरण राव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

-

Salman Khan on Laapataa Ladies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार अभिनेता माना जाता है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लापता लेडीज फिल्म की तारीफ की है। इसके बाद बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान ने किरण राव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सलमान खान ने किरण राव को लेकर दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के फैन बन गए हैं। क्योंकि लापता लेडीज फिल्म को लेकर सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सलमान खान ने कहा “अभी किरण राव की लापता लेडीज देखी। वाह वाह किरण। मैंने वाकई में इसे एंजॉय किया और मेरे पिता ने भी एंजॉय किया। डायरेक्टर के तौर पर आपके डेब्यू पर बधाई, शानदार काम। मेरे साथ कब काम करोगी?”

सचिन तेंदुलकर ने भी की थी तारीफ

क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर चुके सचिन तेंदुलकर ने भी लापता लेडीज फिल्म की तारीफ की थी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लापता लेडीज फिल्म को लेकर कहा था कि “मुझे ‘लापता लेडीज’ तकाफी पसंद आई। इसकी मनमोहक कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और उस बारीकी के लिए जिसके साथ इसने बिना किसी ओवर प्रीचिंग के, इतनी चतुराई से अहम मैसेज दिए।” इसके अलावा पब्लिक की तरफ से भी लापता लेडीज फिल्म की खूब तारीफ हो रही है हर कोई इस फिल्म की सराहना कर रहा है।

Read More-Ed Sheeran ने शाहरुख खान के साथ दिया आईकॉनिक पोज, फराह खान ने शेयर किया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts