Big Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का इस बार 17 वा सीजन चल रहा है। रियलिटी शो बिग बॉस 17 को खूब पसंद किया जाता है। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में कई बॉलीवुड एक्टर्स का स्वागत किया है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के एनिमल के गाने जमाल कुडू पर सलमान खान और धर्मेंद्र ने डांस भी किया है। बिग बॉस 17 का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
बिग बॉस 17 में पहुंचे धर्मेंद्र और बॉबी देओल
आपको बता दे कि बिग बॉस के नए एपिसोड का प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में सलमान खान और धर्मेंद्र, बॉबी देओल के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान और बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र सिर पर ग्लास रखकर एनिमल फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग जमाल कुडू पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में बॉबी देओल और सलमान खान मस्ती मजाक भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस को खूब पसंद आया बॉबी देओल का डांस स्टेप
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता बॉबी देओल ने एनिमल फिल्म के जरिए एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का लोगों को दीवाना बना दिया है। एनिमल फिल्म में जब बॉबी देओल की एंट्री होती है तब वह जमाल कुडू गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं इस दौरान बॉबी देओल अपने सिर पर शराब से भरी हुई ग्लास रखकर डांस कर रहे होते हैं। बॉबी देओल के इस डांस स्टेप को लोगों ने खूब पसंद किया है और यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था जिस पर लोगों ने बॉबी देओल के डांस स्टेप रीक्रिएट किया है।
Read More-बॉयफ्रेंड के साथ न्यू ईयर मनाने जा रही थीं सुजैन खान, एयरपोर्ट से लौटना पड़ा उल्टे पांव, जाने वजह
