HomeEntertainment‘कश्मीर जिसे जन्नत कहा जाता है नर्क में बदलता जा रहा...’ पहलगाम...

‘कश्मीर जिसे जन्नत कहा जाता है नर्क में बदलता जा रहा…’ पहलगाम अटैक पर सलमान और शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन

पहलगाम आतंकी हमले पर क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सितारों में भी आक्रोश देखने को मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है।

-

Pahalgam Terror Attack: क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सारे तक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शोक में डूब गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सितारों में भी आक्रोश देखने को मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है।

शाहरुख खान ने किया ट्वीट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान सोशल खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। शाहरुख खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा “पहलगाम में हुई हिंसा और अमानवीय कृत्य से दुखी हूं और मेरे लिए अपने गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम सिर्फ भगवान से दुआ कर सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना जाहिर कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट हों, मजबूत बनें और इस जघन्य अपराध के खिलाफ इंसाफ पाएं।”

निर्दोष लोगों को मारा जा रहा: सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बड़ा बयान देते हुए कहा “कश्मीर, जिसे जन्नत कहा जाता है, वो नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है,

मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।”

Read More-‘भारत हमला करेगा…’ पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा गौतम गंभीर और हरभजन सिंह का गुस्सा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts