Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentबर्थडे पर रश्मिका मंदाना के फैंस को मिला बड़ा गिफ्ट, रिवील हुआ...

बर्थडे पर रश्मिका मंदाना के फैंस को मिला बड़ा गिफ्ट, रिवील हुआ पुष्पा 2 की श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक

इस बीच साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस को एक्ट्रेस के बर्थडे पर बड़ा गिफ्ट मिला है। क्योंकि पुष्पा 2 से रश्मिका मंदाना का पहला लुक रिवील कर दिया गया है।

-

Pushpa 2: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए आज 5 अप्रैल का दिन बहुत ही खास है। क्योंकि साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना जन्मदिन मना रही है। रश्मिका मंदांना को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक रश्मिका मंदाना को बर्थडे विश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस को एक्ट्रेस के बर्थडे पर बड़ा गिफ्ट मिला है। क्योंकि पुष्पा 2 से रश्मिका मंदाना का पहला लुक रिवील कर दिया गया है।

रिवील हुआ रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक

पुष्पा फ्रेंचाइजी में रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर एक बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना का पहला लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में दिखाई दे रही है। इस दौरान रश्मिका मांडणा पर हाथ रखकर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना के इस शानदार लुक को पसंद कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना के फैंस इस फोटो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दे कि साउथ फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 फिल्म में फिर से पुष्पा बनकर लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। एक बार फिर से पुष्पा 2 फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस को बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 फिल्म को 15 अगस्त साल 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसी दिन 15 अगस्त साल 2024 को पुष्पा 2 फिल्म के साथ अजय देवगन की फिल्म रिलीज होने वाली है। जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 फिल्म और सिंघम अगेन शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

Read More-नितेश तिवारी की रामायण से लीक हुआ अरुण गोविल और लारा दत्ता का लुक, इस अवतार में दिखे एक्टर्स

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts