Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह डॉन 3 फिल्म में नजर आने वाले हैं डॉन 3 फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है इसी बीच दो 3 फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। क्योंकि डॉन 3 फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शाहरुख खान नजर आने वाले हैं इसके अलावा दो 3 फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की भी वापसी होगी।
एक साथ दिखेंगे शाहरूख और रणवीर
हाल ही में डॉन 3 फिल्म को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि डॉन 3 फिल्म में शाहरुख खान एक्टिंग करते हुए नजर आ सकते हैं शाहरुख खान को कैमियो रोल दिया जा सकता है। पहली बार ऐसा होगा जब शाहरुख खान और रणवीर सिंह एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। जिस कारण फैंस के बीच डॉन 3 फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
प्रियंका चोपड़ा की होगी वापसी
रिपोर्ट में आगे यह अभी दावा किया गया है कि बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भी डॉन 3 फिल्म में वापसी हो गई है। पहले प्रियंका चोपड़ा की जगह पर कियारा आडवाणी को डॉन 3 फिल्म का हिस्सा बनाया गया था लेकिन कियारा आडवाणी प्रेगनेंसी के कारण इस फिल्म से बाहर हो सकती है और प्रियंका चोपड़ा का फिर से डॉन 3 में कमबैक हो सकता है।
Read More-कौन है वो फिल्म जिसमें खुद महेंद्र सिंह धोनी ने की थी शूटिंग? इस डायरेक्टर के साथ किया था काम
