Monday, February 2, 2026
HomeEntertainment'तू इतना सीधा भी नहीं है..', Ranbir Kapoor ने दबाएं मां नीतू...

‘तू इतना सीधा भी नहीं है..’, Ranbir Kapoor ने दबाएं मां नीतू कपूर के पैर, राहा की दादी ने कही मजेदार बात

रणबीर कपूर अपनी मां के पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

-

Ranbir Kapoor Mother: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदांना की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब इसी बीच रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी मां के पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

रणबीर कपूर ने दबाएं अपनी मां के पैर

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि नीतू कपूर लेग मसाज को इंजॉय कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर अपनी मां को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा,”चंदा तू, मेरा सूरज तू, लेकिन इतना सीधा भी नहीं है तू।”आपको बता दे यह तस्वीर एक विज्ञापन का हिस्सा है। जल्द ही दोनों का एक नया ऐड आने वाला है जिसमें एक सीन भी सूट हुआ है। हालांकि यह किस चीज का विज्ञापन है अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

रणबीर कपूर की सासू मां ने किया कमेंट

रणबीर कपूर और नीतू कपूर की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी कमेंट किया है। आलिया की मां सोनी राजदान ने दिल वाला इमोजी शेयर किया। वही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी दिल वाला इमोजी शेयर किया।

Read More-बेटी की शादी में Aamir Khan ने अपने हाथों में रचाई मेहंदी, वायरल हो रही तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts