Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentAl ने दिखाया अपना कमाल, लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे'...

Al ने दिखाया अपना कमाल, लता मंगेशकर की आवाज में ‘राम आएंगे’ भजन सुनकर भाव विभोर हुए लोग

लता मंगेशकर की आवाज में राम आएंगे भजन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

-

Lata Mangeshkar Voice: इस समय पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस समय हर कोई ‘राम आएंगे तो अंगना से जाऊंगी…’ भजन सुन रहा है। अब इसी बीच ‘राम आएंगे’ भजन का एक और वजन सामने आया है जिसमें लता मंगेशकर की आवाज को रिक्रिएट किया गया है। लता मंगेशकर की आवाज में यह भजन सुनकर सभी लोग भाव विभोर हो गए हैं। भारत की स्वर कोकिला कहीं जाने वाली लता मंगेशकर भले ही आज हमारे सबके बीच ना हो लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में राज कर रही है। लता मंगेशकर की आवाज में राम आएंगे भजन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Al ने बनाया लता मंगेशकर की आवाज में भजन

AI ने लता मंगेशकर की आवाज में ‘राम आएंगे’ भजन को बनाया है। कुछ दिनों पहले विराट कोहली और पीएम मोदी की आवाज में भी एआई जनरेटेड गाने वायरल हो रहे थे। अब इसी बीच लता दीदी की आवाज में रिक्रिएट किया गया यह भजन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्टर रंविजय सिंह ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। एआई की मदद से बनाया गया राम आएंगे भजन को सुनकर भी लोग लता मंगेशकर को याद कर रहे हैं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लता मंगेशकर की आवाज वाले भजन को रियल वर्जन से भी बेहतर बता दिया है।

13 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था गाना

आपको बता दे लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। इन्होंने पहली बार मराठी फिल्म के लिए गाना गया था। 1947 की फिल्म ‘आपकी सेवा’ से उन्होंने हिंदी में डेब्यू किया था। लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में हजारों गाने गए हैं। लता मंगेशकर जब इस दुनिया को छोड़कर गई तो उनके चाहने वालों का दिल ही टूट गया लता मंगेशकर को भारत की स्वर कोकिला कहा जाता है।

Read More-‘जो घटना हुई वो…’, कारसेवकों पर गोली चलाने वाले बयान पर मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts