Maltie Mare Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई है। इंडिया पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अयोध्या जाने की झलक फैंस को दिखाई है। इस दौरान पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दे रहा था। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी चोपड़ा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस की लाडली का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
मालती का दिखा देसी अंदाज
अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा के कई सारे फोटोज और वीडियोस सामने आए हैं। इस दौरान प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी तो वही मालती मैरी चोपड़ा भी देसी अवतार में दिखाई दे रही थी। मालती भी बिंदी लगाए ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका मालती से कहती है,बोलो अयोध्या उसके बाद मालती अपनी प्यारी सी आवाज में अयोध्या बोलते हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस लूटा रहे एक्ट्रेस की बेटी पर प्यार
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें लिखा, ‘जय श्री राम छोटी बेटी के लिए और परिवार के साथ आशीर्वाद।’
View this post on Instagram
इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा, ‘मैं मालती की आवाज पूरे दिन सुन सकती हूं।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कितनी क्यूट है।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘मालती बेबी।’
Read More-Govinda ने दोबारा रचाई शादी, हाथ में वरमाला लिए दिखे एक्टर, डांस दीवाने के सेट से वायरल हुआ वीडियो
