Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपति के साथ केक काटकर प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने मनाया बर्थडे, शेयर...

पति के साथ केक काटकर प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने मनाया बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

-

Devoleena Bhattacharjee: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (devoleena Bhattacharjee) इन दोनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। टीवी की गोपी बहू आज 22 अगस्त को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

देवोलीना ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की एक्ट्रेस अपने घर के लिविंग रूम में पति के साथ बैठी हुई हैं। सामने टेबल पर दो बर्थडे केक रखे हैं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का डॉगी भी उनके साथ नजर आ रहा है। फोटोज में एक्ट्रेस अनारकली सूट पहने हुए अपने पति के साथ केक कट करती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली है एक्ट्रेस

देवोलीना ने 2022 के मिड में शाहनवाज शेख से शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। देवोलीना ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए व्हाइट साड़ी पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी। देवोलीना ने मुस्लिम शख्स शाहनवाज शेख से शादी की दोनों की शादी को लेकर काफी बवाल भी मचा था।

Read More-कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, रिलीज से पहले फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बैन करने की उठी मांग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts