Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentदीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम के साथ स्क्रीन पर इश्क फरमाएगी...

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम के साथ स्क्रीन पर इश्क फरमाएगी प्रणाली राठौड़, इस शो आएगी नजर?

टीवी शो में प्रणाली और हर्षद की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि अभी हाल ही में खबरें आई थी कि प्रणाली राठौड़ एकता कपूर के नए शो में नजर आ सकती हैं।

-

Pranali Rathod Show: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुई प्रणाली राठौर इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में प्रणाली राठौर के अपोजिट रोल में हर्षद चोपड़ा को देखा गया था। टीवी शो में प्रणाली और हर्षद की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि अभी हाल ही में खबरें आई थी कि प्रणाली राठौड़ एकता कपूर के नए शो में नजर आ सकती हैं।

हर्षद के साथ नहीं शोएब के साथ नजर आएंगी प्रणाली

एकता कपूर के नए शो में हर्षद चोपड़ा लीड रोल में है पहले शिवांगी जोशी को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन बाद में शिवांगी की जगह प्रणाली को ऑफर किया गया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रणाली राठौड़ को हर्षद चोपड़ा के शो के लिए नहीं बल्कि झनक के लिए अप्रोच किया गया है। झनक टीवी शो में लीप आने वाला है जिसके बाद स्टार कास्ट बदल जाएंगे। जनक टीवी शो में जेनरेशन लिप के बाद प्रणाली राठौड़ और शोएब इब्राहिम नजर आ सकते हैं। दोनों ही मेल लीड में दिखाई देंगे।

झनक में नजर आएंगे शोएब और प्रणाली!

इंडिया फोरम ने सोर्स के हवाले से लिखा,’शोएब को शो के लिए अप्रोच किया गया है और उनका लुक टेस्ट हो गया है सब कुछ फाइनल जोन में है। उन्हें रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।’ हालांकि आपको बता दे अभी तक शोएब इब्राहिम और प्रणाली राठौर को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Read More-शादी के कुछ ही महीने बाद टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस का रो-रो कर हुआ बुरा हाल! कहा- ‘पत्नी बनना आसान नहीं…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts