Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentलोगों को खूब पसंद आ रही 'स्त्री 2', अक्षय कुमार के कैमियो...

लोगों को खूब पसंद आ रही ‘स्त्री 2’, अक्षय कुमार के कैमियो रोल ने जीता फैंस का दिल, जानें कैसा रहा फिल्म का रिव्यू?

श्रद्धा कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि स्त्री 2 फिल्म आज शुक्रवार के दिन रिलीज हो गई है। इसके बाद पब्लिक से स्त्री 2 फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ फैंस अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं।

-

Stree 2 Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी क्योंकि स्त्री 2 फिल्म के गाने और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था जिसके बाद स्त्री 2 फिल्म का इंतजार उनके फैंस के सभी से कर रहे थे। आज श्रद्धा कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि स्त्री 2 फिल्म आज शुक्रवार के दिन रिलीज हो गई है। इसके बाद पब्लिक से स्त्री 2 फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ फैंस अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं।

स्त्री 2 को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्त्री 2 फिल्म में लीड रोल निभा रही है। आज जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है उसके बाद फैंस इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बहुत ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा “स्त्री फिल्म अच्छी मजेदार थी। फिल्म का मेरा फेवरेट पार्ट, जस्टिन वर्गीज का यह बैकग्राउंड स्कोर। शानदार आह इरुक्कम। उम्मीद है कि स्त्री2 भी अच्छे अमाउंट में एंटरटेनमेंट और बीजी स्कोर देगा।” तो वही दूसरे यूज़र ने लिखा “स्त्री 2 की धमाकेदार शुरुआत…बीजीएम चालू है।”

अक्षय कुमार की हो रही तारीफ

स्त्री 2 फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो रोल किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स स्त्री 2 फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब सराहना कर रहे हैं अक्षय कुमार का कैमियो रोल फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इसके अलावा स्त्री 2 फिल्म में कॉमेडी से भी लोग खूब लोटपोट हो रहे हैं और यह फिल्म हॉरर होने के कारण लोगों को डरा भी रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक्टिंग की भी सराहना की जा रही है।

Read More-स्वतंत्रता दिवस पर ही MS Dhoni के साथ इस दिग्गज ने लिया था संन्यास, फैंस को लगा था बड़ा झटका

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts