टीवी एक्टर पराग त्यागी ने इस बार गणेश चतुर्थी बेहद भावुक माहौल में मनाई। उनकी पत्नी, अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का इस साल जून में निधन हो गया था, जिसके बाद ये उनका पहला गणपति उत्सव था। हर साल की तरह इस बार भी पराग ने अपने घर बप्पा को लाने की परंपरा निभाई, लेकिन इस बार साथ में न थीं शेफाली। पराग अपनी सासू मां के साथ मिलकर गणपति बप्पा को घर लाए और जैसे ही उन्होंने बप्पा को घर के भीतर स्थापित किया, उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे मूर्ति को घर लाते हुए और फिर पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग बप्पा की आरती करते समय अपने आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने शेफाली की तस्वीर के पास दीप जलाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण को देख फैंस भी इमोशनल हो गए। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “आप जैसे इंसान कम ही होते हैं”, वहीं किसी ने कहा, “शेफाली जरूर आप पर गर्व कर रही होंगी।”
View this post on Instagram
फैंस ने दी भावुक प्रतिक्रिया और दुआएं
फैंस पराग की इस भावनात्मक ताकत और समर्पण की सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। पराग ने इस मौके पर लिखा, “बप्पा हर साल आते थे हमारे साथ, इस बार थोड़े खामोश हैं, लेकिन शेफाली की मौजूदगी को महसूस कर रहा हूं।” इस पूरे पल ने यह जता दिया कि रिश्ता भले ही शारीरिक रूप से खत्म हो जाए, लेकिन प्यार और यादें हमेशा ज़िंदा रहती हैं।
Read more-एशिया कप का बड़ा ट्विस्ट: IND vs PAK मुकाबले पर UAE बोर्ड ने उठाए सवाल, कहा- 100% गारंटी नहीं…
