Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentरिलीज हुआ शाहरुख खान की फिल्म Dunki का नया गाना, सोनू निगम...

रिलीज हुआ शाहरुख खान की फिल्म Dunki का नया गाना, सोनू निगम की आवाज ने फैंस को बनाया दीवाना

फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान इस साल सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाले हैं। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

-

Dunki New Song: इस समय पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार शाहरुख खान का जलवा देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान ने पठान के बाद जवान जैसी सुपरहिट फिल्म देकर बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया है। इसके बाद अब शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान इस साल सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाले हैं। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज हुआ डंकी फिल्म का नया गाना

आज 1 दिसंबर के दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। क्योंकि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी के नए गाने का नाम ‘निकले थे कभी हम घर से’ हैं। शाहरुख खान की फिल्म के इस नए गाने को मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के शब्दों को सुनकर सभी लोग इमोशनल हो गए हैं। जिस कारण यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

22 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के जवान और पठान फिल्म कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी। यह फिल्म शाहरुख खान की इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही थी।

अब शाहरुख खान डंकी फिल्म में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी। तापसी पन्नू और शाहरुख खान की फिल्म डंकी को 22 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा।

Read More-कैटरीना कैफ को कैसी लगी से Sam Bahadur? पति की फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts