Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट लंदन जाते समय क्रैश हो गए। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई वही कई स्थानीय लोगों की भी मौत हुई है। फ्लाइट में 242 लोग बैठे थे जिसमें एक शख्स जिंदा बचा है बाकी सभी लोगों की मौत हो गई। जिसमें राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें जोधपुर के अरवा की रहने वाली एक महिला खुशबू राजपुरोहित की भी जान चली गई 5 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।
5 महीने पहले हुई थी खुशबू की शादी
जोधपुर के अरबा की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित की शादी 5 महीने पहले हुई थी। उनके पति लंदन में डॉक्टर है दो दिन पहले ही खुशबू का पासपोर्ट तैयार हुआ था। वह अपने पति के साथ जिंदगी बिताने के लिए इसी विमान से लंदन जा रही थी लेकिन क्या उन्हें पता था कि वह अपने पति के पास नहीं पहुंच पाएंगी। प्लेन हादसे और खुशबू की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार वाले अहमदाबाद पहुंचे हैं।
विदा होते वक्त फूट-फूटकर रोई थी खुशबू
लंदन जाने से पहले खुशबू के घर वाले उन्हें विदा कर रहे थे उनका एक भावुक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह अपने परिजनों के गले लगा कर खूब रो रही थी। शादी के 5 महीने बाद उनकी आप विदाई हो रही थी लेकिन क्या किसी को पता था कि यह खुशबू की अंतिम विदाई है।
Read More-अहमदाबाद प्लेन क्रैश से टूटा विराट-अनुष्का का दिल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
