Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस से लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। इस समय नोरा फतेही अपने खुलासे को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नोरा फतेही ने अभी हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री का काला सच बताया है। नोरा फतेही का सच सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।
नोरा फतेही ने किया बड़ा खुलासा
32 साल की अभिनेत्री नोरा फतेही ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री का काला राज खोला है। नोरा फतेही ने कहा कि,’कई बार ऐसा हुआ कि मेरे साथ किसी मेल स्टार ने बदसलूकी की। वह आपको बुली करते हैं आपकी पीठ पीछे बुराइयां करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि यह सब उनका हक है और ऐसा करने में उन्हें कोई रोकना भी नहीं है। वे लोग आपके पीछे-पीछे बुराइयां करते हैं। हाल ही में मेरे साथ इस तरीके का व्यवहार हुआ और यह अक्सर होता आ रहा है। मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं जो मेल एक्टर्स के सामने एकदम शरीफ बनकर रहती हूं।’
View this post on Instagram
बॉलीवुड कपल्स को लेकर भी कही ये बात
नोरा फतेही ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों को यह सोचना है कि, ‘मैं आखिर यहां तक कैसे पहुंच गई? हमारी लड़की क्यों नहीं आ पाई? इस चीज को लेकर भी बहुत नाराज रहते हैं। बॉलीवुड कपल्स पर निशाना साधते हुए कहा, शादी बस एक दिखावा है मैंने अपने सामने ऐसे कई कपल्स देखे हैं जो सिर्फ पैसों के लिए शादी करते हैं। वे लोग अपने पति या पत्नियों को पैसा फेम पावर नेटवर्किंग जैसी चीजों के लिए यूज करते हैं।’
Read More-दिव्या भारती की मौत पर सालों बाद इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘ये बहुत मुश्किल था…’
