Kriti Sanon: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon)को आज के समय में कौन नहीं जानता है। कृति सेनन(Kriti Sanon) हमेशा अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच मंगलवार की सुबह कृति सेनन(Kriti Sanon) को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया है। कृति सेनन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में पहुंची पहुंची कृति सेनन
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कृति सेनन को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में एंट्री मारते हुए देखा गया है। कृति सेनन के एयरपोर्ट की लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट के साथ लूज डेनिम पेयर की थी। एक्ट्रेस ब्लैक चश्मा लगाए हुए फूल स्वैग में एयरपोर्ट पर दिखी है।
इस दौरान मिनिमल मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को हाफ टाई किया था। इस लुक में कृति काफी स्टनिंग लग रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने शर्ट की बटन खोल रखी हैं। कृति सेनन ने पैपराजी को ढेर सारे पोज भी क्लिक करवाई है।
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कृति सेनन की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में नजर आने वाली है।फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का एक और टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इसके साथ ही आनंद एल राय ने अपनी लीडिंग लेडी का चेहरा भी दिखाया है, जो रांझणा में सोनम कपूर के बाद धनुष का दिल तोड़ेगी। तेरे इश्क में के पहले टीजर में धनुष की आक्रामकता दिखी थी, वहीं दूसरे टीजर में कृति सेनन और उनका लचीलापन देखने को मिला है।
Read More-नशे में धुत होकर ये अजीब हरकत करने लगते हैं अक्षय कुमार, खुद एक्टर ने किया खुलासा
