Khushi Kapoor: बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां ने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनिल कपूर की मां की निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी उनके घर पहुंचे हैं और उनकी अंतिम विदाई में भी शामिल हुए हैं। अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर के अंतिम संस्कार में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है। बेटे और बहू के अलावा पोता पोती भी अपनी दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। वही दादी के निधन से बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर पूरी तरह से टूट गई है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
दादी के निधन से टूटी खुशी कपूर
निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आई है जहां पर खुशी कपूर अपनी दादी को को कर बेहद ही भावुक नजर आई हैं। खुशी कपूर का सबसे ज्यादा बुरा हाल दिखा है। निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे खुशी कपूर फूट-फूट करोति हुई नजर आई हालांकि उनके चेहरे पर इस दौरान मास्क लगा था लेकिन उनकी आंखें नम नजर आई। इस दौरान खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर उन्हें संभालती हुई नजर आई हैं।
View this post on Instagram
कजिन भाई बहनों के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे अर्जुन कपूर
जाह्नवी कपूर के दोस्त शिखर पहाड़ियां भी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ नजर आए हैं। निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में अर्जुन कपूर भी भावुक होते हुए दिखे।
View this post on Instagram
इस दौरान अर्जुन कपूर के चेहरे पर दादी के खोने का गम साफ देखने को मिला है।
