Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentशादीशुदा मर्दों से नाम जोड़े जाने पर कंगना रनौत का पलटवार, कहा...

शादीशुदा मर्दों से नाम जोड़े जाने पर कंगना रनौत का पलटवार, कहा ‘वे डोरे डालते थे…’

एक्ट्रेस बोलीं — आरोप हमेशा औरतों पर, मर्दों की गलती पर क्यों चुप रहते हैं लोग?

-

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पुराने विवाद पर खुलकर बात की, जिसमें उन पर शादीशुदा और बच्चों वाले मर्दों के साथ रिलेशनशिप रखने के आरोप लगे थे। एक इंटरव्यू में कंगना ने साफ कहा कि ऐसे आरोप झूठे हैं और यह समाज का दोहरा मापदंड है कि हमेशा महिलाओं को ही गलत ठहराया जाता है। उन्होंने कहा, “मुझे दोषी ठहराने वाले लोग यह क्यों नहीं सोचते कि पहल किसने की थी?”

‘वे पहले डोरे डालते थे’

कंगना ने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि कई बार शादीशुदा मर्द खुद पहले आगे बढ़कर रिश्ते बनाने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा, “ये लोग पहले डोरे डालते थे और जब मामला सामने आता था तो उंगलियां सिर्फ महिला पर उठाई जाती थीं। यह मानसिकता बदलनी चाहिए”। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनकी बात से सहमत हैं, तो कुछ अब भी मानते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें अपने रिश्तों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

सोशल मीडिया पर गरमाया माहौल

कंगना के इस बयान के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #KanganaSpeaks और #DoubleStandards जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। उनके समर्थकों का कहना है कि यह समय है जब समाज को महिलाओं और पुरुषों दोनों के व्यवहार को समान रूप से देखना चाहिए। वहीं आलोचक इसे एक और ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बता रहे हैं। जो भी हो, कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह विवादों से पीछे हटने वाली नहीं हैं और बेबाकी से अपनी बात कहने में यकीन रखती हैं।

Read more-‘खून और पानी साथ नहीं बहेगा…’ लाल किले से गूंजा भारत का अल्टीमेटम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts