Wednesday, March 11, 2026
HomeEntertainment‘मैं शाहरुख खान से बड़ा स्टार था लेकिन फिर..’ जॉनी लीवर ने...

‘मैं शाहरुख खान से बड़ा स्टार था लेकिन फिर..’ जॉनी लीवर ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर शाहरुख खान के फैंस हैरान रह गए हैं।

-

Johny Lever on Shahrukh Khan: एक समय ऐसा था जब जॉनी लीवर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जिस फिल्म में नजर आते थे वह फिल्म जाती थी। जॉनी लीवर को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है। क्योंकि जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था और वह लोगों के दिलों पर राज करते थे। जिस कारण आज भी जॉनी लीवर लोगों के दिल में बसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर शाहरुख खान के फैंस हैरान रह गए हैं।

शाहरुख खान पर बोले जॉनी लीवर

जाने माने कॉमेडियन जॉनी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की सक्सेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें जॉनी लीवर ने कहा है कि एक समय ऐसा था जब वह शाहरुख खान से ज्यादा मशहूर थे। जॉनी लीवर ने कहा जिस समय पहले शाहरुख खान राजू बनाकर जेंटलमैन जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर रहे थे। उस समय पूरे देश में मेरी लोकप्रियता सबसे ज्यादा थे। उस समय में स्टार था और शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे। लेकिन मैं शाहरुख खान जैसा मेहनती नहीं देखा उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को किंग बना लिया है।

इन फिल्मों में एक साथ नजर आए एक्टर

अगर हम बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और कॉमेडियन जॉनी लीवर की फिल्मों की बात करें तो दोनों एक्टर बाजीगर, बादशाह और कोयल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं। लेकिन शाहरुख खान ने ब्रेक लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत ही धमाकेदार कम बैक किया है और बैक टू बैक तीन हिट फिल्में देखकर खुद को आज एक्टिंग की दुनिया का किंग बना लिया है। जिसमें से साल 2023 शाहरुख खान के लिए सबसे लकी साबित हुआ है।

Read More-रणबीर कपूर को देख इमोशनल हुए Jeetendra, ऋषि कपूर के लाडले को लगाया गले, एक्टर ने भी लिया आशीर्वाद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts