Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentबॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी कपूर लेने जा रही है सात...

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी कपूर लेने जा रही है सात फेरे? खुद एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

जाह्नवी कपूर जल्द बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी करने जा रही है। अब इन खबरों पर खुद जाह्नवी कपूर ने रिएक्शन देते हुए सच का खुलासा किया है। जानवी कपूर ने इन खबरों की हकीकत से पर्दा उठा दिया है।

-

Janhvi Kapoor: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अच्छा खासा नाम कमा लिया है । जाह्नवी कपूर का नाम बॉलीवुड की सबसे फेमस अभिनेत्री में लिया जाता है। इन दोनों जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में चल रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर जल्द बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी करने जा रही है। अब इन खबरों पर खुद जाह्नवी कपूर ने रिएक्शन देते हुए सच का खुलासा किया है। जानवी कपूर ने इन खबरों की हकीकत से पर्दा उठा दिया है।

बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही जाह्नवी कपूर?

अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने शादी के रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,’मैंने हाल ही में एक बहुत ही बेवकूफी भारी बात पड़ी है जहां लोगों ने कहा कि मैंने रिश्ता पक्का कर लिया है और मेरी शादी होने वाली है। लोगों ने दो-तीन आर्टिकल्स को मिलाकर यह कह दिया कि मैं शादी कर रही हूं। वह एक हफ्ते में मेरी शादी कर रहे हैं जो मुझे मंजूर नहीं है मैं इस वक्त काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मेरे सपने हमेशा उनके सपने रहे हैं और उनके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं, हम बहुत करीब हो रहे हैं हम एक दूसरे का सपोर्टिंग सिस्टम रहे हैं। ऐसे जैसे कि हमने एक दूसरे को बड़ा किया हो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है ऐसी खबरें काफी दिनों से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक जाह्नवी कपूर ने शिकार पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है । ज्यादातर शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी कपूर को स्पाॅट किया जाता है। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनसे पूछा गया था कि वे अपने बॉयफ्रेंड को फोन चेक करती हैं। उन्होंने कहा था, ‘मुझे पता है कि ये रेड फ्लैग है लेकिन मैं फोन चेक करती हूं।’

Read More-नताशा और हार्दिक पांड्या नहीं ले रहे तलाक? पब्लिसिटी के लिए खेल रहे हैं गंदा खेल? सच्चाई आई सामने!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts