Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentसिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मां के साथ दिखीं...

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मां के साथ दिखीं एक्ट्रेस

अदाकारा जाह्नवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी कपूर गणपति बप्पा की शरण में पहुंची है। जाह्नवी कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका है।

-

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। क्योंकि जब भी जाह्नवी कपूर कैमरे के सामने आती है तब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आपको बता दे की हाल ही में बॉलीवुड की अदाकारा जाह्नवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी कपूर गणपति बप्पा की शरण में पहुंची है। जाह्नवी कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका है।

बप्पा की शरण में पहुंची जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया है। इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ शिखर पहाड़िया की मां को भी देखा जा सकता है जिस कारण जाह्नवी कपूर और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है। क्योंकि पिछले कुछ समय से लगातार बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया इस समय रिलेशनशिप में है। सिद्धिविनायक मंदिर में जाह्नवी i]kकपूर के साथ शिखर पहाड़िया की मां को देखने के बाद अब इन खबरों को और भी हवा मिल गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कल रिलीज होगी जाह्नवी की फिल्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है क्योंकि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार निभाएंगे तो वही जाह्नवी कपूर भी शानदार रोल में नजर आ सकती हैं।

Read More-सीमा हैदर के साथ सचिन ने की मारपीट? वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी भाभी ने किया बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts