Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशादी के 3 साल बाद मां बनी 'इमली' फेम राजश्री रानी, एक्ट्रेस...

शादी के 3 साल बाद मां बनी ‘इमली’ फेम राजश्री रानी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी को जन्म

कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों की नर्सरी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। राजश्री रानी के पति और टीवी के फेमस अभिनेता गौरव मुकेश जैन ने इस बात की जानकारी दी है कि वह पैरेंट्स बन चुके हैं।

-

Rajshri Rani: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री राजश्री रानी ‘सुहानी सी एक लड़की’ टीवी शो में नजर आई थी। इस शो में राजश्री रानी ने सुहानी नाम की लड़की का किरदार निभाया था। अभी हाल ही में राजश्री रानी इमली टीवी शो में नजर आई थी। राजश्री रानी ने अपने फैंस को बहुत बड़ी गुड न्यूज़ दी है राजश्री रानी मां बन गई है और उन्होंने शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों की नर्सरी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। राजश्री रानी के पति और टीवी के फेमस अभिनेता गौरव मुकेश जैन ने इस बात की जानकारी दी है कि वह पैरेंट्स बन चुके हैं।

हमारे घर में बेबी बॉय आया है: गौरव मुकेश

टेलीविजन के फेमस अभिनेता और राजश्री रानी के पति गौरव मुकेश ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि, “मैं और मेरा परिवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हमारे घर में बेबी बॉय आया है। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए हम दोनों बेहद उत्सुक हैं। बच्चे के जन्म के बाद राजश्री बिल्कुल ठीक हैं।” वही आपको बता दे राजश्री रानी ने 1 फरवरी की सुबह करीब 5:30 बजे के बीच में बेटे को जन्म दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajshri Rani (@rajshrirani)

इस शो के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

आपको बता दे गौरव मुकेश जैन और राजश्री रानी की पहली मुलाकात साल 2014 में सुहानी सी एक लड़की के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। फिर इन्होंने 20 नवंबर 2020 में सात फेरे ले लिए। इसके बाद राजश्री रानी और गौरव मुकेश दोनों ही स्टार प्लस के फेमस शो इमली में एक साथ नजर आए थे। राजश्री रानी ने अर्पिता सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था तो गौरव मुकेश जैन ने दी अहम भूमिका निभाई थी।

Read More-तिरुपति में सड़क पर शूटिंग करना Dhanush को पड़ा भारी, जाम लगने से परेशान लोगों ने कर दी पुलिस में शिकायत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts