Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentस्टेज पर अक्षय कुमार को इग्नोर करते हुए रेखा ने अमिताभ बच्चन...

स्टेज पर अक्षय कुमार को इग्नोर करते हुए रेखा ने अमिताभ बच्चन के बेटे को झट से लगाया गले, वीडियो हो गया वायरल

उस समय रिपोर्ट्स आई थी की रेखा अक्षय कुमार को पसंद करने लगी थी। अब जब दोनों सालों बाद आमने-सामने हुए तो रेखा ने अक्षय कुमार को इग्नोर कर दिया।

-

Rekha Akshay Kumar Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रेखा का नाम बॉलीवुड के कई फेमस अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। एक समय ऐसा था जब अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में हुआ करते थे लेकिन दोनों की राहें अलग-अलग हो गई। इसके अलावा रेखा और अक्षय कुमार के रिलेशनशिप के भी चर्चा हुए थे। रेखा अक्षय कुमार ने साथ में फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काम किया था। उस समय रिपोर्ट्स आई थी की रेखा अक्षय कुमार को पसंद करने लगी थी। अब जब दोनों सालों बाद आमने-सामने हुए तो रेखा ने अक्षय कुमार को इग्नोर कर दिया।

रेखा ने अक्षय कुमार को किया इग्नोर

सोमवार को एक अवॉर्ड फंक्शन हुआ था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। जिसमें अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, और रेखा पहुंची थी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेखा स्टेज पर हाथ में अवार्ड लेकर खड़ी है। अक्षय कुमार और शिखर धवन साथ में स्टेज पर आते हैं। रेखा शिखर धवन को तो गले मिलती है अक्षय कुमार को इग्नोर कर देती हैं। अक्षय कुमार साइड में जाकर खड़े हो जाते हैं। तभी अभिषेक बच्चन स्टेज पर आते हैं और रेखा झट से अभिषेक बच्चन को गले लगा लेती हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

रेखा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तमाम रिएक्शन दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा,’अक्षय कुमार को क्यों इग्नोर किया।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘अभिषेक सोच रहा है आज मम्मी मारेगी। वही एक अन्य यूज़र ने लिखा,’एक ऐसी घटना जिसने कई रिश्ते बनाए और तोड़े।’ सोशल मीडिया पर रेखा और अक्षय कुमार का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More-बेटी की शादी में पत्नी के साथ ठुमके लगाते दिखे कुमार विश्वास, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts