Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूद कर जान दे दी है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना के दौरान मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थी तुरंत ही वह पुणे से मुंबई आ गई है। इस दौरान मलाइका के आंखों से आंसू निकल रहे थे। वही इस दुख की घड़ी में मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान इस दौरान उनके साथ दिखे हैं।
मलाइका घर पहुंचे एक्स पति अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता की मौत की खबर सुनते ही उनके एक्स पति अरबाज खान उनके ही पहुंचे। अरबाज खान को मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर पुलिस वालों के साथ बात करते हुए देखा गया है। वही अरबाज खान के पिता सलीम खान भी मलाइका के घर पहुंच गए हैं। मलाइका अरोड़ा के एक देवर सोहेल खान भी अपनी एक्स भाभी के पिता के निधन की खबर सुनते ही पहुंच गए हैं।
View this post on Instagram
दुख की घड़ी में पहुंची करीना कपूर
मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही करीना कपूर भी उनके घर पहुंच चुकी हैं। करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं।करीना कपूर के साथ उनके पति सैफ अली खान भी नजर आए हैं। वही अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंच चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी मौजूद रहे हैं। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पर दिखाई दिए।इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए।
