Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentकैसा रहा 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला दिन? अक्षय-टाइगर की फिल्म...

कैसा रहा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला दिन? अक्षय-टाइगर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

कल टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन था। पहले दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने इतने करोड़ की कमाई की है।

-

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए हैं क्योंकि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां कल ईद पर रिलीज हो गई है। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार दमदार एक्शन के साथ नजर आए हैं। कल टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन था। पहले दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने इतने करोड़ की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन शानदार रहा है। क्योंकि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने इंडिया में ओपनिंग पेपर 15.50 करोड रुपए का बिजनेस किया है। हालात ईद को देखते हुए बड़े मियां छोटे मियां का कलेक्शन ओपनिंग डे पर बहुत ज्यादा शानदार नहीं रहा है लेकिन अब वीकेंड में फिल्में के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकती है।

वर्ल्ड वाइड पर रहा ऐसा हाल

रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने वर्ल्ड वाइड पर शानदार कलेक्शन किया है। अगर हम बड़े मियां छोटे मियां के वर्ल्ड वाइड कनेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड पर 36.36 करोड रुपए कमाए हैं। वर्ल्ड वाइड पर बड़े मियां चोटे मियां फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सिर्फ कुछ ही दिन लगेंगे। आपको बता दे कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बनाने में 350 करोड़ की लागत लगी है।

Read More-पति के देर रात घर पहुंचने पर दीपिका कक्कड़ ने नहीं खोला दरवाजा, फिर ऐसी हो गई शोएब की हालत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts