Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट को आज के समय में कौन नहीं जानता है। आलिया भट्ट इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल में बहुत ही खूबसूरत लगी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 रेड कार्पेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यहां अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया भट्ट अंधविश्वास में विश्वास रखती हैं।
काला टीका लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया भट्ट
कांस के फिल्म फेस्टिवल में आलिया ने हाफ शोल्डर गाउन पहना था जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही थी। वहीं दूसरी तरफ लोगों की नजर आलिया भट्ट के आजमाए हुए देसी टोटके पर पड़ गई।वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने कान के पीछे की ओर काला टीका लगाया हुआ है। वैसे आप लोगों को बता दे कि आलिया भट्ट ने यह भारत का देसी टोटका केवल कांस में ही नहीं बल्कि कई इवेंट्स में आजमा चुकी हैं।
View this post on Instagram
कांस फिल्म फेस्टिवल में लूट ली महफिल
आलिया भट्ट ने अपने लुक से कांस फिल्म फेस्टिवल में महफिल ही लूट ली। आलिया भट्ट ने आइवरी न्यूड शिआपरेली हाफ शोल्डर बॉडीकाॅन गाउन पहना हुआ था। आलिया भट्ट ने अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए अपने बालों का स्लीक बन बनाया हुआ था। आलिया की ड्रेस में ऊपर से नीचे तक में फूलों के डिजाइन बने हुए थे। इस दौरान आलिया भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।
Read More-टाइट सिक्योरिटी के बीच दोस्त की शादी में पहुंचे सलमान खान, सामने आया वीडियो
